व्यंग GST
विभिन्न राजनीतिक दलों के जी.एस.टी पर विचार --
नोट- अगर किसी प्राणीमात्र की भावना आहत होती है तो ऐ उसका व्यक्तिगत मामला है , मै उसमें कोई हस्तकक्षेप नही करूँगा ।
जी.एस.टी वास्तव मे कितना अच्छा है या बुरा है यह अलग बात है लेकिन राजनीतिक दलों के विचार जरूर दिलचस्प है ।
ध्यान दे -
भाजपा समर्थक- जी एस. टी विश्व का सर्वश्रेष्ठ विधेयक है जो इसका विरोध कर रहे है वे देशद्रोही है ।
कांग्रेश- जी.एस.टी मोदी सरकार की तानाशाही का परिचायक है , मोदी सरकार यह विधेयक अल्पसंख्यकों के दमन तथा उनके हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए लाया है ताकि अल्पसंख्यक आगे ना बढ़ सके यह विधायक अडानी और अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए लाया गया है।
आप- मोदी जीे के जी.एस.टी विधेयक से 5000करोड़ के घोटाले किये गये है जी मै सबूत दे सकता हूँ, उन्होने मेरे खिलाफ साजिश के तहत खाँशी की दवा पर टैक्स घटाकर 5% कर दिया ।यह विधेयक भाजपा ने अपने घोटालों को छिपाने के लिये लाया है ।
बसपा - इस विधेयक में एक भी बार दलितो की चर्चा नही की गयी है , तथा विधेयक तैयार करने वाली समिति मे दलितों आरक्षण नही दिया गया था , यह दलितों को निशाना बनाकर बनाया गया है ये बाबा साहब के सपनो को नही पूरा करता है ।
सपा - जी.एस.टी पर कोई खास विचार नही अभी हम पारिवारिक झगड़े मे लगे है ।
कुछ नेता के प्रलाप
लालू प्रसाद यादव - इसमे ये नही बताया मोदी ने की भैस के चारा पर कितना टैक्स लेगा उ , गाय और भैस के चारा पर अलग अलग कर होगा या एक ही , इ विधेयक एकदम खराब है ।
बिहार के उपमुख्यमंत्री - हमसे पूछा होता तो इससे अच्छा विधेयक हम बना देते ।
(विशेष योग्यता 9वीं फेल)
ममता बनर्जी- कुछ समक्ष मे नही आया ।
मेधा पाटकर , सीताराम येचुरी , रविश कुमार NDTV केजरीवाल , राहुल , गुलामनवी , मुलायम सिंह यादव , व अन्य समक्ष में कुछ खास नही आया लेकिन हमको विधेयक का विरोध करना है ।
विशेष -
जी. एस. टी से कौन से वस्तु की कीमत घटी यह जानने लिये G- news देखे ।
किसकी कीमत मे इजाफा जानने के लिऐ NDTV ,AAJ Tak देंखे ।।
Comments
Post a Comment